Breaking News

मोतिहारी - मनरेगा में जिले की रैंकिग में सुधार, मिला दसवां स्थान



मोतिहारी । जिले में मनरेगा के तहत होने वाले कार्य इस वित्तीय वर्ष में बेहतर होने के कारण रैंकिग में उछाल आया है। हर साल रैंकिग में नीचे रहने वाला जिला इस साल अपने बेहतर कार्य के बल पर इस स्थिति में बेहतर सुधार लाते हुए सूबे में दसवां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले के कुशल नेतृत्व के साथ कार्य को निष्पादन कराने के प्रति अधिकारियों की दिलचस्पी को जाता है। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिले की उपलब्धि पर डीडीसी कमेलेश कुमार समेत मनरेगा से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों को बधाई दी है। कहा कि इस उपलब्धि को सतत बनाए रखने व इससे और बेहतर करने का प्रयास आगे भी जारी रहे इसके लिए और मेहनत की जरूरत है। कहा कि वित्तीय 20-21 में मोतिहारी मिली इस उपलब्धि के पीछे मनरेगा में मास्टर प्लान बनाकर काम करने से हुआ है। कार्य पूर्णता में टार्गेट के विरुद्ध 67 फीसद प्रगति प्राप्त किया गया है, जबकि मानव दिवस में 75 फीसद लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति प्राप्त है। मास्टर रोल निर्गत करने का 28 फीसद। मनरेगा अंतर्गत पीएमएवाई जिसमें 90 दिन का मजदूरी दिया जाता है इसमें मोतिहारी ने 67 फीसद लक्ष्य प्राप्त किया है। इस वित्तीय वर्ष में कार्य पूर्णता करने की दर 31.2 फीसद है। मनरेगा मजदूरी भुगतान ससमय करने में 76 फीसद है। कुल वेटेज में इसमें 51.3 फीसद प्राप्त हुआ है। 

 मंदिर व तालाब के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण को ग्रामीणों ने की बैठक :

सुगौली प्रखंड के उत्तरी श्रीपुर पंचायत के गोपालपुर में शिव मंदिर का जीर्णोधार, भव्य मंदिर निर्माण व तालाब की सौंदर्यीकरण करने को लेकर ग्रामीणों की बैठक मंदिर परिसर में हुई। मुखिया प्रतिनिधि बबलू तिवारी ने बताया कि शिव मंदिर को भव्य बनाने पर सभी की सहमति बनी है। मंदिर के समीप तालाब की सफाई करनी है और तालाब के किनारे पौधारोपण कर पार्क का निर्माण कराने की बात हुई। तालाब का सौंदर्यीकरण करना है,ताकि ग्रामीण सुबह व शाम आकर भ्रमण करें और आनंद ले।गांव के विकास के लिए यह कदम उठाना है। तालाब के किनारे छठ पूजा होती है। इसको लेकर इसे हमेशा साफ सुथरा रखा जाएगा। जिससे यह जगह रमणीक हो जाएगा। जिससे लोग आकर्षित होकर देखने के लिए आते जाते रहेंगे। मौके पर नवीन ठाकुर, बजरंगी ठाकुर, बबलु तिवारी, मुन्ना ठाकुर, प्रभु महतो, बीरेंद्र साह, प्रमोद ठाकुर, मनोज ठाकुर, संभु महतो, कृष्णा महतो,दिलीप शर्मा सहित कई मौजूद थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।