Breaking News

Bihar: भोजपुर में हर्ष फायरिंग, डांसर को लगी गोली, पटना रेफर

 


बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार की रात शादी समाराहे में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी को गोल लग गई। गोली लगने से घायल डांसर को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव की यह घटना है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस यह पता लगा रही है कि शादी समारोह के दौरान किसने फायरिंग की। 

वहीं दूसरी ओर भोजपुर जिले के सहार के बजरेया फौजी घाट पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।