Breaking News

सिवान:- दिन भर धूल फाँक रहे जामो बाजार के दुकानदार



सिवान/जामो

माँझी बरौली पथ निर्माण के कार्य को धीमी गति से करने से ब्यवसाइयो को खासा नाराजगी।

बताया जाता कि मांझी बरौली पथ लगभग 34 किलो मीटर लम्बी सड़क की चौड़ीकरण के लिए बलवन्त कंस्ट्रक्शन कम्पनी को निर्माण के लिए दिया गया। जिसका निर्माण का कार्य भी 6 महीना पहले से  चालू हो गया है।

अधिकांस जगहों में सड़क निर्माण भी हो गया है। जामो में 3 महीने पहले पुराने सड़क को उखाड़ा गया था। और चौड़ीकरण कर छोड़ दिया गया है। और निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। और हर दिन धूल उड़ रहा है दुकानदार दिन भर अपनी दुकानों की सफाई में जुटे रहते है।

यही कारण है कि अधिकतर समान खाने पीने से लेकर पहनने तक कि सामने खराब हो रही है। जिससे दुकानदारों कस घटा लगा कर समान की ब्रिकी करना पड़ता है

सड़क बिभाग और बलवन्त कंट्रक्शन कम्पनी के ठेकेदार से निवेदन है की सड़क जल्द से जल्द निर्माण कराये।

और हमारे सांसद बिधायक से भी निवेदन है कि दुकानदारों ओर राहगीरों की परेशानी को समझते हुए बिभाग से बात कर के तुरंत ही कार्य करने का निर्देश दिया जाए

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।