Breaking News

पांच लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 


थावे। स्थानीय थाने के बंगरा गांव में संध्या गश्ती में थावे पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गश्ती के दौरान एएसआई महेन्द्र कुमार को बंगरा बाजार में गुप्त सूचना मिली कि बंगरा पोखरा पर अबैध रूप से शराब बेची जा रही है। पुलिस बंगरा पोखरा पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों बंगरा गांव के नन्दजी मांझी जबकि दूसरा तस्कर सीवान जिला के बड़हरिया थाना के नरहरपुर गांव के किशोर नट बताया जाता है। तलाशी लेने के बाद इनलोगों के पास से झोले में रखे गैलन में से पांच लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ। दोनों तस्करों के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।