"महिला सशक्तीकरण से सशक्त समाज का निर्माण संभव"- भारती
छपरा शहर के युवाओं के द्वारा छपरावासियों के सहयोग से आज शेरपुर गांव में दो ज़रूरतमंद महीला को रोजगार हेतु सिलाई मशीन दिया गया।
उक्त मौके पर उपस्थित भरती यादव ने कहा कि " आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। अगर उन्हें हमारी तरफ से कुछ भी सहयोग मिले उन्हे आगे बढ़ने में तो हमे बहुत खुशी होगी।"
सिलाई मशीन पा कर उन महिलाओ के चेहरे पर बहुत खुशी थी एवं उन्होंने बहुत आभार प्रकट किया।
इस मौके पर भारती, मुस्कान, ललिता देवी, बिंदु देवी आदि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।