बेतिया :- गैस गोदाम में लगी आग जिला और पुलिस प्रशासन से प्रलयंकारी हादसा...
गैस गोदाम में लगी आग जिला और पुलिस प्रशासन से प्रलयंकारी हादसा टला
बेतिया :- हिंदुस्तान पैट्रोलियम गैस एजेंसी राधिका ज्योति के गोदाम में लगी भीषण आग ने पूरे बेतिया को जलाकर राख कर दिया।
जिला एवं पुलिस प्रशासन की भारी मशक्कत के बाद बेतिया जलने से बच गया। बेतिया नगर थाना क्षेत्र से करीब 1 किलोमीटर दूर
बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत संतघाट के संत घाट पुल उस पार स्थित राधिका ज्योति गैस एजेंसी गोदाम में रात्रि करीब 12:00 बजे के आसपास
अचानक लगी भीषण आग। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप बना लिया और हर 10 मिनट पर धमाका से पूरा नगर विस्फोटक गूँज से थर्रा उठा।
सूचना पाकर घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा,
सदर एसडीओ विद्या नाथ पासवान, एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने आग पर काबू पाने के लिए भारी मशक्कत की।
इस दौरान तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी एवं नगर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार भास्कर के अलावे
अगल बगल के आधा दर्जन थाना अध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर आग को बुझाने में भारी सहयोग किया।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने मोतिहारी जिला से भी फायर ब्रिगेड मंगवा लिया। करीब 7- 8 फायर ब्रिगेड के भारी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बताते चलें कि इस गैस गोदाम से कुछ ही दूरी पर दो पेट्रोल पंप भी हैं। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता
और आग पेट्रोल पंप को अपने चपेट में देती तो उस समय बेतिया नगर को बचाना बहुत मुश्किल हो जाता।
गोदाम में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है जो गंभीर जांच का विषय है। इस प्रकार एक छोटी सी चूक से ऊपजी
इस तांडवकारी अग्निज्वाला से पुलिस और जिला प्रशासन की तत्परता ने बेतिया नगर को आग के आगोश में जाने से बचा लिया।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।