Breaking News

गोरेयाकोठी के अलग अलग क्षेत्रों में मास्क अभियान चलाया गया

सिवान से पुनित कुमार मौर्य की रिपोर्ट


गोरेयाकोठी/सिवान - बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना अब तेजी से पैर पसार रहा है। जिसको देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलाधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के आदेश पर बिहार के सभी जिलों के अलग अलग क्षेत्रों में मास्क की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जगह जगह पर अलाधिकारियों के द्वारा बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वाले लोगों पर उचित कार्रवाई की जा रही है। सिवान जिला के गोरियाकोठी सीओ विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में गोरियाकोठी के अलग-अलग क्षेत्रों में मास्क अभियान चलाया गया । 

इस मास्क अभियान में जो लोग मास्क नहीं पहने थे उन लोगों को उठक बैठक करवाया गया और चालान काटा गया। गोरियाकोठी के अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 25 से 30 लोगों का चालान काटा गया। गोरियाकोठी सीओ विकास कुमार सिंह के साथ अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद कलामुद्दीन भी लोगों को जागरूक करने में सहयोग कर रहे हैं। क्या कहते हैं 

गोरियाकोठी सीओ विकास कुमार सिंह लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगो से अपील की - शाम को 7:00 बजे के बाद जिन जिन लोगों का दुकान खुला है उन लोगों का दुकान सील किया जाएगा और जो लोग बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकल रहे हैं उन लोगों का चालान काटा गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।