Breaking News

छपरा - दहेज के लालची पति ने पत्नी को किया आग के हवाले, पड़ोसी ने परिवार को दी जानकारी

 


छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान कमलेश सिंह की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पानापुर थाना क्षेत्र के पिपरा सिंगही गांव निवासी नवल किशोर सिंह की बेटी पूजा की शादी 23 मई, 2014 को मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव के स्व. रामलखन सिंह के बेटे कमलेश सिंह के साथ हुई थी।

मृतका के पिता ने मशरक थाने में अपने दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया है कि 23 मई, 2014 को बेटी की शादी कमलेश से हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 14 अप्रैल, 2021 को गांववालों ने सूचना दी कि आपकी बेटी को जलाकर मारा जा रहा है। सूचना मिलने पर वे गांव पहुंचे।

गंभीर रूप से झुलस चुकी पूजा को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से उसे पटना के निजी क्लिनिक में रेफर किया गया। इलाज के दौरान पीड़िता की गुरुवार को मौत हो गई। मृतका का पांच साल का बेटा और दो साल की बेटी है। घटना के बाद से मृतका का पति फरार है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।