Breaking News

अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की जांच कराने की अपील

Akshay Kumar

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं. उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अक्षय कुमार ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि वो अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं और डॉक्टर्स के संपर्क में हैं.अक्षय कुमार ने आगे लिखा कि आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 



सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं.मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें. जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा.बता दें, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी कोरोना वायरस का कहर बहुत तेजी से फैल रहा है. एक के बाद एक कई स्टार्स वायरस की चपेट में आ चुके हैं. 



सीरियल अनुपम की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और लीड एक्टर सुधांशु पांडे भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके अलावा कार्तिक आर्यन, आमिर खान, परेश रावल संग अन्य भी वायरस से संग लड़ रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।