Breaking News

मोतिहारी :- मास्क नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई

 


बाराचकिया। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने सघन मास्क जांच अभियान चला रही है। वहीं नगर परिषद के द्वारा 12 वार्डो में कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रचार वाहन चलाया जा रहा है। इस संबंध में एसडीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी बीडीओ व सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में मास्क जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। मास्क नहीं पहनने वालों से दंड वसूलने को कहा गया है। इधर नप के कार्यपालक पदाधिकारी गुरु शरण ने बताया कि नप क्षेत्र में कोरोना जागरूकता वाहन चलाया जा रहा है, लोगों को बीमारी से बचाव के जागरूक किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।