Breaking News

मोतिहारी :- मधुबन का एक टोला बना कंटेनमेंट जोन

 


मधुबन।- सीएचसी मधुबन में कोरोना की हुई जांच में एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद सीएचसी द्वारा उनका कन्टेक्ट ट्रेसिंग करने का काम शुरू कर दिया गया है। सीओ राकेश रंजन ने बताया कि कोरोना एक्टिव पाये गये मोगलनिया ग्राम के शिक्षक के घर सहित 6 घरों को बांस-बल्ला से घेराबंदी कर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर फ्लेक्सी बोर्ड लगा दिया गया है। साथ ही कंटेनमेंट जोन से आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गयी है। सीओ ने बताया कि सीएचसी में रैपिड एंटीजन किट से 192 लोगों की हुई एनपीएस जांच में एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया कि पॉजिटिव शिक्षक को होम आइसोलेटेड कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आये सभी लोगों का सर्वे कर जांच करने का निर्देश सीएचसी को दिया गया है। एक्टिव मरीज मिलने के बाद उक्त विद्यालय के शिक्षकों,विद्यार्थियों व उनके संपर्क में आये लोगों में हड़कम्प मच गया है। शिक्षक प्रखंड के ही एक विद्यालय में कार्यरत हैं। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी दिलीप कुमार,बीएमसी प्रज्ञा रंजन,बीसीएम ब्रज किशोर सिंह,जावेद आलम,रवि करण आदि मौजूद थे। .

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।