छपरा :- गेहूं की कटनी करने जा रहे व्यक्ति की करंट से मौत
गड़खा। जलाल बसंत गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 30 वर्षीय गणेश राय जलाल बसंत गांव निवासी स्व श्रीकृष्ण राय का पुत्र था। बताया जाता है कि गणेश अपने घर से गेहूं की कटनी करने जा रहा था। इसी दौरान करंट प्रवाहित तार टूटकर गिर पड़ा। गणेश टूटे तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गड़खा अस्पताल ले गए, लेकिन चिंताजनक स्थिति को देख डॉक्टरों ने उसे छपरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गणेश की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पत्नी मिंटू देवी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। अन्य परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल था। डीलर संघ के अध्यक्ष सोहन राय व अन्य परिजनों को सांत्वना दे रहे थे पर वह काम नहीं आ रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।