बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, भोजपुर व सीतामढ़ी के एसपी बदले
भोजपुर और सीतमाढ़ी के एसपी बदले गए हैं। भोजपुर के एसपी हरकिशोर राय को सीतामढ़ी का नया एसपी बनाया गया है। वहीं राकेश कुमार दूबे भोजपुर के एसपी होंगे। गृह विभाग द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार का तबादला एसपी, वायरलेस के पद पर किया गया है। वहीं राज्यपाल के परिसहाय (एडीसी) और एटीएस के एसपी राकेश कुमार दूबे को एसपी, भोजपुर की कमान सौंपी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।