BPSC 64th Exam Result: बीपीएससी ने जारी किया 21 मूक बधिर, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन
बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) ने 64वीं सिविल सेवा की संयुक्त परीक्षा के साक्षात्कार में उपस्थित 21 मूक बधिर, दिव्यांग उम्मीदवारों का पुन: विशेष स्वास्थ्य जांच से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में लिख गया है कि ऐसे सभी उम्मीदवार निर्धारित तिथि 16 अप्रैल 2021 को 12 बजे पीएमसीएच पटना के समक्ष उपस्थित होकर जांच संपूर्ण करा लें। जो उम्मीदवार पीएससीएच पटना में जांच के लिए अनुपस्थित पाए जाएंगे तो उनका दिव्यांगता का दावा स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
इंटरव्यू देने वाले उम्मीदवारों ने बताया कि फरवरी में ही प्रक्रिया समाप्त हो गई है, अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। दिव्यांग छात्रों की मेडिकल रिपोर्ट को लेकर विलंब किया जा रहा है। ऐसे में परीक्षार्थियों का कहना है कि वैसे छात्र जो मेडिकल में टर्नअप नहीं हो रहे हैं उन छात्रों को छोड़कर शेष छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाए।
छात्रों का कहना है कि यूपीपीसीएस की ओर से अभी तक दो परीक्षाओं को क्लियर किया जा चुका है और बिहार लोक सेवा आयोग अभी तक एक ही परीक्षा में लटकी हुई है। आपको बता दें कि 64वीं सिविल सेवा की संयुक्त परीक्षा के माध्यम से 1465 उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है। वैसे उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल में नतीजे जारी हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।