छपरा/सारण :- परसा थाने के तत्कालीन थाना अध्यक्ष को डीआईजी ने किया बर्खास्त
आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी चौकसी बरतें
शराब कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें
छपरा। सारण जिले के परसा थाना के तत्कालीन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार को डीआईजी मनु महाराज ने बर्खास्त कर दिया है। इन पर वर्ष 2020 में दूध के टैंकर के चालक को दो दिनों तक हाजत में बंद करके रखने तथा दो माह बाद एफ आई आर दर्ज करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला के महुआ ना गांव के जितेंद्र कुमार उर्फ संजय कुमार को उन्होंने थाने के हाजत में बंद करके रखा था । दूध के टैंकर से एंबुलेंस टक्कर लग गई थी और घायल का इन्होंने बयान तक नहीं लिया था और ना ही कोई एफ आई आर दर्ज की थी। कोर्ट ने भी इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और इन पर पांच लाख रुपए पीड़ित को मुआवजा के रूप में देने का आदेश दिया है। डीआईजी ने बताया कि इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है और पुलिस पदाधिकारियों पर भी गाज गिरनी तय है जो अनावश्यक रूप से हाजत में बंद करके रखते हैं। उधर उधर डीआईजी ने आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए विधि व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस पदाधिकारी अपने अपने जिले में और थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि अफसर सारण प्रमंडल के छपरा सिवान और गोपालगंज जिले के अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी करें। वे अपने अपने जिले के कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार करें और उन अपराधियों के ठिकानों पर स्वयं जाकर छापामारी करें। थानेदार व सर्किल इंस्पेक्टर डीएसपी पब्लिक से फीडबैक ले कि उनके इलाके में कौन-कौन से असामाजिक तत्व है और उसकी सूची तैयार कर वैसे लोगों पर कार्रवाई करें।
कोई भी निर्दोष किसी भी मामले में नहीं भेजे जायेंगे जेल : एसपी
जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।