Breaking News

फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने ऑनलाइन योग से निरोग तक कार्यक्रम की शुभारंभ की ।



प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर 'योग से निरोग तक' ऑनलाइन कार्यक्रम की शुभारंभ की, कार्यक्रम का शुभारंभ टीम के सक्रिय सदस्य व योग शिक्षिका रचना ने योगाभ्यास करा कर की ।कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक, शारीरिक और आत्मिक स्वास्थ्य एवं मनोबल को निरंतर ऊँचा बनाये रखना है। साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करना भी है।



 टीम के सक्रिय सदस्य मकेसर पंडित ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़कर अपने अनुभव को बताते हुए कहा कि कोरोना काल में कई मुश्किलों के चलते लोग मानसिक रूप से भी शिथिल पड़े हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए योग अच्छा साधन है। मन को एकाग्र करने वाले अभ्यास से ध्यान केंद्रित होता है और तनाव दूर होता है।



 वहीं संस्था अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने कहा कि एक अदृश्य वायरस ने पूरी दुनिया को खौफ के साए में जीने के लिए मजबूर कर दिया है. कोरोना काल में जहां हर कोई हताश है, वहीं संसार को सेहत के सूत्र में पिरोने वाला योग एक बेहतर विकल्प है ।



 ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम सप्ताह में 3 दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से अलग-अलग योग विशेषज्ञ द्वारा ऑनलाइन योगाभ्यास कराया जाएगा ।। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।