सिवान - जदयू के मीडिया सेल सह संयोजक मृत्युंजय कुशवाहा की माता का आकस्मिक निधन
हसनपुरा - सिवान जिला के हसनपुरा प्रखंड के करमासी गांव निवासी मृत्युंजय कुशवाहा की माता का आकस्मिक निधन हो गया है. आपको बताते चलें कि पिछले डेढ़ माह से मृत्युंजय कुशवाहा की माता का सेहत खराब चल रहा था । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेहत में काफी सुधार हो गया था लेकिन आज दोपहर अचानक उनकी मृत्यु हो गई । जिससे सिवान जनता दल यूनाइटेड परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
आपको बताते चलें कि सिवान जिले के युवा नेता एवं जदयू के मीडिया सेल के संयोजक पद पर कार्यरत हैं।
इस दुखद घटना की जानकारी जैसे ही भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की धरती जीरादेई विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख प्रकट किए और इस परिस्थिति में उन्होंने मृत्युंजय कुशवाहा के परिवार साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।