Breaking News

अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही थी सास, बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया ये हाल

 


बेगूसराय में एक बहू ने अपनी सास की प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। सास की गलती ये थी कि वो अपनी बहू के अवैध संबंधों का लगातार विरोध किया करती थी। ये बात बहू को नागवार गुजरी और उसने सास को प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी बहू और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला छौराही थाना क्षेत्र के परोरा गांव का है। यहां घर में सोई 50 साल की चुनचुन देवी की हत्या कर दी गई। महिला का शव सुबह बरामदे में मिला। जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात को घर में चुनचुन देवी की बहू खुशबु देवी के आलावा सिर्फ दो छोटे-छोटे बच्चे थे। पुलिस ने जब खुशबू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया।

पुलिस ने खुशबू और उसके प्रेमी गंगा साह को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी मृतका का चचेरा भतीजा है। मृतका का बेटा मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच लगभग दो सालों से अवैध संबंध था। इसे लेकर मृतका बार-बार विरोध करती थी। दो बार पंचायत भी हो चुकी थी। इसी का बदला लेने के लिए दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।