बिहार में घटकर आधे हुए कोरोना के मामले, आज मिले 4375 नए संक्रमित मरीज, संक्रमण दर में जारी है गिरावट
बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी आ रही है। राज्य में कोरोना का संक्रमण दर 3.11 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर में 1.01 फीसदी की गिरावट आई है। एक दिन पूर्व राज्य में कोरोना संक्रमण दर 4.12 फीसदी थी। राज्य में शनिवार को 4,375 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। एक दिन पूर्व राज्य में 5,155 नए संक्रमित मिले थे जबकि 10,151 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए थे। राज्य में स्वस्थ होने की दर 92.12 फीसदी हो गई थी। बता दें कि 15 अप्रैल के बाद कोरोना का आंकड़ा बढ़ना शुरू हुआ था।
पटना में सर्वाधिक 725 नए संक्रमित मिले
पटना में सर्वाधिक 725 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। जबकि एक दिन पूर्व पटना में 981 नए संक्रमित मिले थे।
16 जिलों में सौ से अधिक नए संक्रमित मिले
राज्य के 16 जिलों में सौ से अधिक नए संक्रमितों की पहचान की गई। अररिया में 116, बेगूसराय में 197, पूर्वी चंपारण में 122, गया में 190, गोपालगंज में 145, कटिहार में 185, मधुबनी में 119, मुंगेर में 114, मुजफ्फरपुर में 404, नालंदा में 100, पूर्णिया में 155, समस्तीपुर में 216, सीवान में 131, सुपौल में 132, वैशाली में 117 और पश्चिमी चंपारण में 133 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।