Breaking News

मोतिहारी जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्ति के परिजन के बीच अनुदान राशि किया वितरण




मोतिहारी।जिलाधिकारी  ने  समाहरणालय स्थित राधा कृष्ण सभागार में कोविड संक्रमित मृत व्यक्ति के परिजनों को मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री राहत कोष (आपदा प्रबंधन) से 20 परिजनों को 4-4 लाख का अनुदान वितरित किया गया। 

यह राशि कोविड संक्रमण से DCHC(हॉस्पिटल) में मृत व्यक्तियों के परिजनों को यह राशि उपलब्ध कराया गया। 

यह राशि सीधे लाभुक के खाता में स्थानांतरित किया जाएगा। 

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि राशि एक सप्ताह के अंदर लाभुकों के खाता में चला जाएगा।

उक्त वितरण के दौरान अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।