Breaking News

मोतिहारी जिलाधिकारी ने मोतिहारी के युवा चिकित्सक डॉ.गौरव कुमार सिंह को दिया नियुक्ति पत्र,हर्ष



मोतिहारी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़  करने हेतु राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में walk-in-interview द्वारा 3 माह के लिए 13 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति की गई। 


 जिलाधिकारी  द्वारा इन सभी डॉक्टरों को नियोजन पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि आपलोगों को करोना संक्रमण  पेशेंट का इलाज करना आपकी प्राथमिकता होगी। 


आप लोगों की पोस्टिंग PHC में की जाएगी ताकि कोरोना संक्रमण में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा सके। 

 उन्होंने कहा कि सेवा भाव से पेशेंट का इलाज किया जाना  है। यदि आपके द्वारा अच्छा कार्य किया जाता है तो भविष्य में होने वाले नियुक्ति में आप लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। वही मोतिहारी के युवा चिकित्सक डॉ.गौरव कुमार सिंह को नियुक्ति पत्र मिला।उन्होंने ने कहा कि नर सेवा ही नारायण की सेवा हैं।


उक्त मौके पर सिविल सर्जन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी  सुधीर कुमार एवं अन्य चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।