Breaking News

छपरा। सारण जिले में कोरोना से दो की मौत, 86 पॉजिटिव मरीज मिले

 



विडियो जरुर देखे 

छपरा। सारण जिले में कोरोना वायरस एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2078 गई है। हालांकि पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन व आइसोलेशन वार्ड से मरीज रिकवर भी हो रहे हैं । सोमवार को 86 पॉजिटिव मरीज मिले। आइसोलेशन वार्ड में दो मरीजों की मौत हो गयी है। आइसोलेशन वार्ड और होम आइसोलेशन में रह रहे लोग भी तेजी से स्वस्थ हो रहे है। मालूम हो कि बहुत सारे मरीज कोरोना पर विजय पाकर घर भी लौट रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार लगातार जिला वासियों से अपील कर रहे हैं कि आप अपना कोरोनावायरस का जांच अपने नजदीकी अस्पताल में अवश्य कराएं। अपने घरों से बाहर ना निकलें, वैसे भी लॉकडाउन सरकार ने लगा दिया है इसका पालन हर किसी को करना है । और कोरोना संक्त्रमण का टीका भी लग रहा है 18 से 44 के बीच जो भी हैं, उन्हें अवश्य ले लेना चाहिए । 

विडियो जरुर देखे 

डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि सारण जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब कुछ घट रही है। जिला स्वास्थ समिति के जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी पदाधिकारी भानु शर्मा ने बताया कि अब तक 225 कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है। सारण जिला में कोविड-19 के संक्त्रमित हुए पॉजिटिव जिनकी मौत की आंकड़ा अब 104 पहुंच गया है । जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्त्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि होम आइसोलेशन में वर्तमान में 2 हजार 47 मरीज हैं।

विडियो जरुर देखे 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।