मोतिहारी के पताही में तीसरे दिन भी नहीं हुआ कोरोना वैक्सीनेशन
पताही में सोमवार को तीसरे दिन भी नहीं दिया गया कोरोना का टीका। वैक्सीनेशन नहीं होने से विशेषकर 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग वाले लोग विशेष परेशान नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए केंद्र पर ताला लटका हुआ है। लोग बता रहे हैं कि निबंधन के लिए न एप पर स्लाट है न वैक्सीन। साइट भी नहीं खुल रहा है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर मोहन लाल प्रसाद ने बताया कि जिला में ही वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इससे पिछले 3 दिनों से पताही बीआरसी भवन में बने वैक्सीनेशन केंद्र पर वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। बताया कि 1 से 2 दिन में वैक्सीन आने की उम्मीद है। अभी तक जिला में करीब 50 हजार 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को टीका दे दिया गया है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही वैक्सीनेशन कार्य शुरू कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।