Breaking News

जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अभिजीत सिंह बनाए गए शिवहर एवं सीतामढ़ी जिले के प्रभारी




आज दिनांक 28 मई 2021 जन अधिकार पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष श्री रघुवेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में वर्चुअल बैठक की गई ,जिसमें पूर्वी चंपारण जिले के तमाम कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी गण शामिल हुए।



जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने जिले की तमाम साथियों को कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करते हुए जरूरतमंद गरीब मजदूर बीमार एवं युवाओं  तक मदद पहुंचाने पर जोर देने को कहा । साथ ही साथ श्री कुशवाहा ने पूर्व से चल रहे  कार्यक्रमों को पंचायत स्तर तक ले जाने की बात को रखा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राघवेंद्र कुशवाहा के द्वारा श्री अभिजीत सिंह प्रदेश सचिव सह  पूर्व प्रत्याशी 21ढाका विधानसभा को *शिवहर एवं सीतामढ़ी जिले का प्रभारी नियुक्त किया*।

साथ ही साथ अभिजीत सिंह जी के द्वारा दो और नए कार्यक्रम हर *घर झंडा एवं सदस्यता* (ऑनलाइन -ऑफलाइन) की शुरुआत करने का प्रस्ताव रखा गया । जिसे संघठन ने सहमति देते हुए सबों को इस कार्यक्रम को जोर शोर से आगे बढ़ाने की बात कही।

श्री राघवेंद्र कुशवाहा ने पूर्व के कार्यक्रमों के लिए जिला इकाई को धन्यवाद दिया एवं *राष्ट्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री अखलाक अहमद एवं श्री राघवेंद्र कुशवाहा ने अभिजीत सिंह जी को मुंडन हवन एवं लंगर कार्यक्रम के लिए बधाई दी*।

वहीं श्री अभिजीत सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पप्पू यादव जी प्रदेश अध्यक्ष श्री राघवेंद्र कुशवाहा  कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक साहब का धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही उन्होंने जिला इकाई के भी अपने साथियों का धन्यवाद किया।

इस बैठक मैं राष्ट्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री अखलाक अहमद प्रदेश अध्यक्ष रघुवेंद्र सिंह कुशवाहा पूर्वी चंपारण प्रभारी अनंत सिंह पूर्वी चंपारण जिला अध्यक्ष पवन सिंह प्रदेश महासचिव मुख्तार गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र त्यागी पूर्व प्रत्याशी पिपरा अंकुश कुमार युवा जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार जिला उपाध्यक्ष एवं ढाका अनुमंडल प्रभारी पवन कुमार सिंह जिला सचिव रामचंद्र सिंह छात्र जिला अध्यक्ष आकाश सिंह जिला महिला अध्यक्ष अनिला अनिला देवी कृष्णा प्रसाद हमीद अंसारी तबरेज आलम खुरासान प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव ढाका प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश यादव नरेश राम नागेंद्र महतो हरीश मियां सदैव साह विजेंद्र गुप्ता नरेंद्र कुमार राज मंगल सिंह एवं महिला संगठन की नेत्री सोनाली सिंह आभा उपाध्याय पत्रलेखा देवी इत्यादि।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।