दरियापुर में भारी बारिस ने मचायी तबाही।
अमित कुमार/दरियापुर
बिहार में यास तूफान के चलते हो रही बारिश का असर प्रखंड क्षेत्र में भी दिखा। आपको बताते चलें कि बीते बुधवार से शुरू यास चक्रवाती तूफान ने पूरे प्रखंड इलाके में अपना कहर बरपाया जिसमे प्रखंड के पूर्वी इलाके के गांव के साथ चवर जलमग्न हो गया । प्रखंड के दरिहरा सरैया गांव के बरसात के पानी घरों में भी लगभग दो फीट भर दिया है।जिसको देखने से लग रहा हो वर्षात नही बाढ़ का पानी हो।जिधर देखिये तबाही ही तबाही का मंजर दिखायी दे रहा है ।इसका प्रभाव सीधे प्रखंड के निचले इलाकों में देखा जा रहा है जहा ग्रामीणों को खाना बनाने का भी जगह तक नहीं बचा है। जिसके कारण खाना खाने में भी असमर्थ हैं। वही दर्जनों पंचयात के लोगो को प्रखंड मुख्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जानेवाली डेरनी से दरियापुर वाली महि नदी के बांध में भेटवलिया मठ से पूरब कई जगह बांध का दोनो किनारा पानी से बह गया है जिसके चलते चारपहिया वाहन का आवागमन बाधित हो गया है।अगर समय रहते इसका मरम्मत नही हुआ तो बड़ी छति भी हो सकती है। जिसका सीधा असर भेटवलिया , ककरहट, डेरनी ठीका आदि गांवों पर पड़ेगा। वही पिछले 24 घण्टे से प्रखंड इलाके में बिजली गुल हैं, जिसके कारण ग्रामीण को सांप बिछु का डर सताने लगा है। इस बेमौसम बरसात के चलते किसानो को भारी छति हुई है। तेज हवा पानी से प्याज, मकई, सब्जी, केला, आम सहित कई फसलो की नुकसान हुई है जिसके चलते किसान मायूस हो गए है । उन्हें एक ही चिंता सता रही है कि वह कर्ज कैसे चुकता करेंगे। केला का खेती में भारी नुकसान हुआ है तेज हवा व पानी होने से केला का बृक्ष धरासाई हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।