Breaking News

मोतिहारी :- 71 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने हेतु जारी किया गया संपर्क नंबर :-

 



खबर पुलिस सूत्रों से - 


एसएसबी 71 वी वाहिनी द्वारा अग्रिम सीमा चौकी की पंक्तियों नायक-टोला, बिलदारवामठ, कोरैया, महुआवा, जलगांव, बरहरवा, आठमोहन तथा जमुनिया कैंप व इससे सटे ग्रामीण इलाकों में  एसएसबी कार्मिक को या एसएसबी की कार्यशैली से  संबंधित शिकायत व सुझाव हेतु संपर्क नंबर  जारी किया गया है l इससे संबंधित पोस्टर बैनर तथा बोर्ड जगह-जगह इन क्षेत्रों में लगाए गए हैं, जिससे एसएसबी कार्मिकों के कार्यशैली में पारदर्शिता बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले या गड़बड़ी करने वाले या किसी भी तरह की सुझाव हो को  बताए गए नंबरों पर संपर्क करके दर्ज करा सके l  दर्ज कराने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा तथा जांच की जाएगी l इसमें से एक नंबर 71वी  वाहिनी SSB का कंट्रोल रूम का नंबर  8544423865 तथा दूसरा नंबर सीमांत मुख्यालय पटना का टोल फ्री नंबर 1903 है, जिस पर आप निर्बाध रूप से 24 घंटे कभी भी कहीं से भी अपनी समस्याएं या सुझाव दर्ज करा सकते हैं l

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।