Breaking News

बहन से मिलने ससुराल आया था भाई, वहां हुआ कुछ ऐसा कि करवा दी दोनों की शादी, जानें पूरा मामला

 




बिहार के भागलपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुरालवालों ने शादीशुदा बहन के साथ उसके भाई की शादी करवा दी। यह सब तब हुआ जब भाई बहन से मिलने के लिए उसके ससुराल गया हुआ था। यहां 17 मई को दूसरे थाना क्षेत्र के एक गांव के किसान लड़के के साथ लड़की की शादी हुई थी।

लड़की का भाई बहन से मिलने के लिए उसके ससुराल पहुंचा। यहां बहन ने नाश्ता पानी करवाकर भाई से बातचीत की और कमरा बंद कर लिया। ससुरालवालों को जब कुछ शक हुआ तो उन्होंने दोनों को छिपकर देखा। दोनों कमरे में आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए। इस दौरान लड़की के ससुरालवालों ने इसकी तस्वीर और वीडियो बना ली।

ससुरालवालों ने जब दोनों से सवाल किए तो वे इसका जवाब नहीं दे पाए। मामले को बिगड़ता देख लड़की ने भाई के साथ मायके जाने की बात कही तो ससुरालवाले भड़क गए। उन्होंने कहा कि जबतक तुम्हारा भाई तुम्हारी मांग में सिंदूर नहीं भरेगा तबतक दोनों को यहां से जाने नहीं दिया जाएगा।

लड़के के भाई से कहा गया कि जबतक तुम शादी नहीं करोगे तबतक यहां से नहीं जा सकते। ये सुनकर दोनों परेशान हो गए। आखिरकार भाई ने अपनी बहन की मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ शादी की। इसके बाद लड़का लड़की को लेकर घर वापस आ गया। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। माना जा रहा है कि ससुरालवालों ने ही इसे वायरल किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।