जाप सुप्रिमो पप्पू यादव की रिहाई के लिए जाप कार्यकर्ताओं ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला
जन अधिकार पार्टी(लोक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के रिहाई की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका , पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा कि पप्पू यादव लगातार कोरोना महामारी में गरीब लोगों की मदद कर रहे थे साथ ही साथ सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की भी पोल खोल रहे थे जिससे सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पप्पू यादव को एक सोची समझी राजनीति षड्यंत्र के तहत जेल भेज दिया है ,
छात्र जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि अभी की परिस्थिति में बिहार को पप्पू यादव की जरूरत है वो लगातर बिहार के कोने कोने में लोगो की मदद कर रहे थे लेकिन 20 दिनों से एक साजिश के तहत सरकार उनको बन्द रखी है ,जाप के छात्र जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरकार अविलम्ब पप्पू यादव की।रिहाई करे अन्यथा आगे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे ,वही जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए तथा उनको जान से मारना चाहती है इसलिए उन्हें एक फर्जी केस में जेल भेज गया है ,
सरकार अविलम्ब जाप सुप्रिमो पप्पू यादव की रिहाई करे अन्यथा अब उग्र आंदोलन होगा ,पुतला दहन में प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव ,अनिल सिंह,शिवचंद्र राय ,विश्वनाथ राय, विवेक द्विवेदी ,राकेश प्रजापति,अली भाई, तबरेज आलम,सलीम, नन्दन कुमार,फिरोज आलम,गोलू कुमार, शुभम कुमार,मनोज कुमार,नीरज कुमार ,साहेब खान,कृष्णा कुमार,नरेश राम नरेंद्र सिंह,प्रमोद सिंह,हरगेंन राम आदि थे

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।