Breaking News

जाप के छात्र जिलाध्यक्ष ने ढाका विधायक के ऊपर साधा निशाना


विडियो भी जरुर देखे

 ढाका विधानसभा अंतर्गत बन्द पड़े स्वास्थ्य केंद्र,अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र को खोलने के लिए सिविल सर्जन के उस आदेश के बाद राजनीति गर्मा गयी है ,जिस आदेश पत्र में यह दर्शाया गया है कि ढाका विधानसभा के विधायक के अनुसंशा पत्र के आलोक में सभी बन्द पड़े स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने का आदेश दिया गया है ,

विडियो भी जरुर देखे

जन अधिकार पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ढाका विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि यहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्था का जब हमलोगों के द्वारा पोल खुलने लगा तब ढाका विधायक अपनी बेइज्जती से बचने के लिए पत्र लिखा .जाप के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने ढाका विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि माननीय विधायक जी कोई भी कार्य करते है तो सोशल मीडिया पर उसे शेयर करते है लेकिन जब पत्र लिखे तो न सोशल मीडिया न ही किसी अखबारों में प्रकाशित है ,

विडियो भी जरुर देखे

छात्र जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जब स्वास्थ्य केंद्र का खोलने का आदेश आया तो उसे सोशल मीडिया पर प्रचारित कर रहे है, श्री सिंह ने कहा कि दाल में काला नही बल्कि पूरा दाल ही काला है ,जाप के छात्र जिलाध्यक्ष ने स्वास्थ्य केंद्र को खोलने का आदेश देने के लिए सिविल सर्जन को धन्यवाद देते हुए कहा सरकार बदलती रहती है इस तरीके से किसी विशेष जनप्रतिनिधि के दबाव में काम करना उचित नही है ,

विडियो भी जरुर देखे

इससे उनके पद की गरिमा को आघात पहुँचेगा, जाप के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा कि 31 मई तक सभी स्वास्थ्य केंद्र चालू हो अन्यथा खोलने के आदेश प्रति के साथ पुनः पोल खोलूँगा.

विडियो भी जरुर देखे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।