Breaking News

सारण, छपरा - सामुदायिक किचेन से लाभान्वित हो रहे लोगों ने की प्रशंसा- जिलाधिकारी

 


सारण, छपरा 17 मई : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा वर्चुअल टूर के माध्यम से सारण जिला में लॉक डाउन अवधि में कमजोर एवं बेसहारा लोगों के लिए चलाये जा रहे हैं। सामुदायिक किचेन के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। मुख्यमंत्री ने जिला स्कूल, छपरा एवं सदर अस्पताल, छपरा में चल रहे सामुदायिक किचेन की व्यवस्था को वर्चुअली देखा और लाभान्वित हो रहे लोगों से स्वयं बात की। मुख्यमंत्री ने गायत्री देवी, हिरामुनि देवी और प्रदीप कुमार से बात की और सामुदायिक किचेन की व्यवस्था तथा खिलाये जा रहे खाना के विषय में जानकारी प्राप्त की। इनलोगों ने कहा कि लॉकडाउन में हम दोनों वक्त का भोजन दिया जा रहा है। प्रदीप कुमार ने कहा कि वे बाहर में रहते हैं लेकिन जब कम्यूनिटी किचेन की व्यवस्था के बारे में सूने तो खाना खाने आ गये। उन्होंने सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम की एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी व्यवस्था की प्रशंसा की गयी।



इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० निलेश रामचंद्र देवरे जिला स्कूल से जुड़े हुए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला में इस समय सभी अंचलों सहित कुल 23 जगह सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा है। जहाँ कल दिनांक 16.05.2021 को कुल- 2833 लोगों ने भोजन ग्रहण किया था सामुदायिक किचेन में सप्ताह के अलग-अलग दिनों के लिए अलग मेन्यू बनाया गया है। तला हुआ कोई चीज नही खिलया जा रहा है। खाने से पहले लोगों का नाम पंजी में दर्ज किया जाता है। उनका हस्ताक्षर या अंगुठा निशान लिया जाता है। उनके हाथों को ठीक से धोने के लिए कहा जाता है। यहाँ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जा रहा है। प्रतिक्षारत लोगों को बैठने की भी व्यवस्था करायी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल में कोविड के जो मरीज ईलाजरत हैं उनके परिजन के लिए भी वहीं पर सामुदायिक किचने की व्यवस्था करायी गयी है।


जिला स्कूल से जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार एवं अपर समाहर्त्ता, डॉ० गगन जबकि सदर अस्पताल से उप विकास आयुक्त श्री अमीत कुमार एवं सिविल सर्जन वर्चुअल टूर के समय माननीय मुख्यमंत्री के साथ जुड़े हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।