Breaking News

बिहार में बैंकों से पैसे निकालने और जमा करने का टाइम बदला, अब केवल 4 घंटे ही होंगे काम

 




विडियो भी देखे:- 

बैंकों में 31 मई तक दोपहर दो बजे तक ही कामकाज होगा। बिहार में लॉकडाउन की अवधि में विस्तार के बाद यह निर्णय लिया गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य के ग्राहकों के लिए बैंकिंग कार्य अवधि में कमी की गई थी। 

विडियो भी देखे:-

स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) द्वारा पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 15 मई तक बैंकिंग कार्यकाल ग्राहकों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया गया था। इसी को बढ़ाकर अब 31 मई कर दिया गया है। 

विडियो भी देखे:-

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने कहा कि नए नोटिफिकेशन में एसएलबीसी ने अब 31 मई तक ग्राहकों के लिए बैंकिंग  कारोबार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही करने का निर्णय लिया है। नए नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि बैंकों के प्रशासनिक कार्यालय 50 फीसदी स्टाफ सदस्यों के साथ पहले की तरह पूरे बैंकिंग कार्य अवधि में कार्यरत रहेंगे। कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए अभी सतर्कता और एहतियात बहुत जरूरी हैं। सभी को इसका पूरा ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसा करके ही कोरोना जैसी इस भयानक महामारी से निपटा जा सकता है।

विडियो भी देखे:-

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।