Breaking News

मोतिहारी:- जिलाधिकारी ने ई चित्रकला व सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

 



मोतिहारी।कुमार तेजस्वी.जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण द्वारा 22 मई 'अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस' के अवसर पर ई-प्रतियोगिताओं (चित्रकला, कोलाज निर्माण, सेल्फी प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में जिला, राज्य और अन्य राज्यों के प्रतिभागियों के द्वारा सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हुई।


सभी प्रतियोगिताएं अलग अलग विषय आधारित थी, जिनके आधार पर विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया।


चित्रकला में पूजा कुमारी, राजा कुमार, सौरभ कुमार, अनन्या राउत, सजल जैन विजेता रहे। कोलाज निर्माण में आयुष आनंद, इला गुप्ता तथा सेल्फी प्रतियोगिता में पूजा कुमारी, आयुष आनंद और दिव्यांशी गौतम विजेता रहे।



विजयी प्रतिभागियों को जिला समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन में जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा पौधा और ई-प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 


जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों और अभिभावकों से पर्यावरण के प्रति समर्पित होने की अपील की।


मौके पर सुश्री दीप शिखा, सीनियर डिप्टी कलेक्टर, भीम शर्मा डीपीआरओ,मोतिहारी आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।