जाप सुप्रिमो पप्पू यादव के रिहाई को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को लिखा प्रार्थना पत्र
मोतिहारी। अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के रिहाई की मांग अब जोर पकड़ने लगी है, उनकी रिहाई को लेकर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह समेत सैकड़ो नेताओ ने महामहिम राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र लिखकर उनकी रिहाई की मांग की है । जाप के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने पत्र में कहा कि जाप सुप्रिमो पप्पू यादव ने वर्तमान की कोरोना महामारी में पटना तथा बिहार के कोने कोने में भोजन ,ऑक्सीजन,दवा ,बेड की मार झेल रही गरीब जनता को जाकर लगातार मदद कर रहे थे, तथा इस महामारी में जहाँ एम्बुलेंस की कमी के कारण कितने लोग अपनी जान गवा रहे थे, वही भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी के निजी आवास पर 40 से ज्यादा एम्बुलेंस छुपाकर रखा था, जिसे जाप सुप्रिमो ने उजागर किया था। जिससे सत्ता पक्ष द्वारा जान बूझकर पप्पू यादव को षड्यंत्र के तहत एक झूठे केस फसाकर जेल भेज दिया गया । जाप के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह पत्र में आगे कहा कि कोरोना काल मे पप्पू यादव जी को सरकार द्वारा पप्पू यादव को जान से मारने की मंशा के अनुसार उनको लगातार इधर उधर ले जाया जा रहा है, जिससे उनके साथ अप्रिय घटना होने का खतरा बना है, जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने इस मामले में महामहिम राष्ट्रपति महोदय से प्रार्थना किया कि वो अपने संज्ञान में लेते हुए, जाप सुप्रिमो को अविलब रिहा किया जाये । प्रार्थना पत्र लिखने वाले में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र त्यागी, प्रदेश महासचिव मुख्तार गुप्ता,17 विधानसभा से पूर्व
प्रत्याशी अंकुश सिंह, प्रदेश सचिव अभिजित सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीब कुमार, छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, सहित गौरीशंकर साह, नीरज कुमार, नरैल आलम, पुरषोतम कुमार, निशान्त कुमार, अरमान सैफी,छात्र नगर अध्यक्ष तबरेज सैफी, विवेक द्विवेदी, राकेश प्रजापति, ढाका अध्यक्ष प्यारे सिंह ,मो अजीज ,मो अरसद, हम्माद जफर खान, मुसर्रफ खान, अरबाज खान, सन्नी शर्मा, मनीष यादव, अनिल कुमार, राकेश कुमार,आजाद सैफी, इशरार बाबू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने पत्र लिखा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।