केसीटीसी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं पर्यावरणविद प्रो.डॉ.अनिल कुमार सिन्हा ने चिपको आंदोलन के प्रणेता बहुगुणा के निधन पर जताया शोक
मोतिहारी।कुमार तेजस्वी.भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं केसीटीसी कॉलेज वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष , पर्यावरणविद प्रो० डाo अनिल कुमार सिन्हा ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । प्रोo सिन्हा ने कहा कि बहुगुणा आजीवन पर्यावरण के संरक्षण में लगे रहे । जंगलों की कटाई के विरुद्ध मशहूर चिपको आंदोलन चलाकर पूरे विश्व को उन्होंने चेतावनी दिया था कि अगर जीवन की रक्षा करनी है तो जंगल, नदी एवं प्राकृतिक संपदा की रक्षा करनी होगी ।टिहरी बांध के खिलाफ भी लड़ते रहे और जेल भी गए। प्रोफेसर सिन्हा ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए प्रशासन एवं राजसत्ता से उनके बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया ।आज पर्यावरण के साथ खिलवाड़ का ही परिणाम है कि पूरा विश्व वैश्विक महामारी से त्राहि-त्राहि कर रहा है। जंगलों की कटाई अंधाधुन्ध जारी है , नदियां सूख रही है। उन्होंने समाज को भी दिशा देने का कार्य किया और बतलाया कि सिर्फ सरकार की ही जिम्मेवारी नहीं है बल्कि अपने स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।