Breaking News

बिहार में आज मिले 5154 नए कोरोना संक्रमित मरीज, 24 घंटे में संक्रमण दर घटकर 4.12 फीसदी हुई

 






बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण दर घटकर 4.12 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को 5154 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। एक दिन पूर्व राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 4.19 फीसदी थी। इस प्रकार, पिछले 24 घंटे में राज्य में  कोरोना संक्रमण की दर में 0.7 फीसदी की कमी दर्ज की गई। एक दिन पूर्व राज्य में कोरोना के 5871 नए संक्रमित मिले थे। राज्य में पिछले 24 घंटे में 717 कोरोना संक्रमित कम मिले। 


पटना में 981 नए कोरोना संक्रमित मिले

पटना में 981 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई, जबकि एक दिन पूर्व पटना में 1281 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। राज्य में पिछले पांच दिनों से नए कोरोना संक्रमितों की संख्या कभी एक हजार से ज्यादा तो कभी कम हो रही है। 


19 जिलों में सौ से अधिक मरीज मिले

19 जिलों में सौ से अधिक नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अररिया में 130, बेगूसराय में 194, भागलपुर में 141, दरभंगा में 376, पूर्वी चंपारण में 117, गया में 185, गोपालगंज में 229, कटिहार में 173, किशनगंज में 121, मधुबनी में 174, मुंगेर में 117, मुजफ्फरपुर में 117, नालंदा में 129, पूर्णिया में 171, सहरसा में 149, समस्तीपुर में 194, सीवान में 135 , सुपौल में 121 और वैशाली में 116 नए संक्रमित मिले।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।