Breaking News

दरियापुर कॅरोना से बिसाही गांव की एक महिला की हुयी मौत

 


अमित कुमार की रिपोर्ट दरियापुर

प्रखंड क्षेत्र के बिसाही गांव के एक महिला की मौत कॅरोना वायरस के संक्रमण के कारण गुरुवार को अहले सुबह करीब 4 बजे एन एम सीएच पटना में हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिसाही गांव निवासी सिकंदर राय की 68 वर्षीय पत्नी राधिका देवी की तबीयत गत 10 दिनों से खराब चल रही थी जिन्हें हल्की बुखार, खासी और ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। वे अपना प्राथमिक उपचार अपने फैमली डॉक्टर से करा रही थी उसके बाद उनके परिवारवालो ने प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में कॅरोना की जांच कराया जिसमें कॅरोना रिपोर्ट निगेटिव आया इसके बाद वे निश्चिन्त होकर अपने दैनिक कार्य करती रही परंतु मंगलवार को अचानक छाती में दर्द के साथ बेचैनी होने लगी तभी उसके परिवारवालो ने प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरियापुर से एम्बुलेंस मंगवाकर एनएमसीएच पटना में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया जहाँ आरटीपीसीआर  और सिटी स्कैन में कॅरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आया जिसके बाद कॅरोना का इलाज किया जाने लगा परंतु देर से इलाज होने के कारण मल्टी ऑर्गन फेल हो गया और उनकी मौत हो गयी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।