Breaking News

मोतिहारी के युवा समाजसेवी रिशु डायमंड व उनकी टीम लगातार कर रहे हैं समाजसेवा

 




मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं कोविड हेल्पर्स संस्था

  

.मोतिहारी के युवा समाजसेवी रिशु डायमंड ने 9 मई से लगातार अपने साथियों के साथ मिलकर मोतिहारी शहर एवं असपास के अशहाय जरूरतमंद लोगों के बीच मुफ्त भोजन वितरण करके मानवता को गौरवान्वित किया है,

ये पहल रिशु डायमंड की संस्था "कोविड हेल्पर्स" के सभी सदस्यों के अंदर बसी मानवता का परिचय देता है।


रिशु डायमंड बताते है कि उनके एक मित्र एवं संस्था के सदस्य उदय जी ने उन्हें लोगो की परेशानी के बारे में अवगत कराया,साथ ही कुछ युवा साथियों ने उन्हें सूचना दी की।शहर में बहुत सारे लोग इस भयंकर आपदा में भूखे पेट सो जाने पर मजबूर है,सैकड़ो जरूरतमंद लोग है जिन्हें भोजन की आवश्यकता है बस फिर क्या था, रिशु डायमंड ने बिना विलंब किये अपने कुछ युवा साथीयो से चर्चा की और लग गए भोजन अपने हांथो से बनाने,और लोगो का भूख मिटाने,

उन्होंने बताया कि लोगो को अपने हांथो से भोजन देकर मैं स्वयं को गौरवांवित महसुस कर रहा हुं।

 साथ ही समाज के संपन्न लोगों को अपने आसपास के जरूरतमंदों लोगो को दो वक्त की रोटी के सहयोग की अपील करता हूं। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया पर सेवा कार्य का फोटो वीडियो वायरल होने के बाद बहुत से लोग सहयोग के लिए आगे आये मेरे और मेरी टीम का हौसला बढ़ाया।

उन्होंने अपने सभी युवा साथियों का दिल से शुक्रिया किया जो उनके साथ दिन रात एक करके समाज सेवा में जुटे है।

कोविड हेल्पर्स के सदस्यो में रिशु डायमंड,अनमोल शुभम,कौशल चौधरी,पिंटू अंसारी,हैप्पी कुमार,उदय प्रसाद कलवार,अम्बर चौबे,आयुष कुमार,अनिल कुमार वर्मा,राजकिशोर रंजन,प्रशांत मिश्रा एवं अन्य सहयोगी भी शामिल है।

कोविड हेल्पर्स संस्था का संकल्प है ,कोई भूखा ना रहे कोई भूखा ना सोये।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।