Breaking News

रक्सौल लॉक डाउन को सफल बनाने सड़क पर उतरा प्रसाशन,किया फ्लैग मार्च।

 



रक्सौल।.26 मई बुधवार से प्रारंभ होने वाले लॉक डाउन पार्ट-3 के सफल बनाने और इस दौरन और सख्ती बरतने के दृष्टिकोण से स्थानीय प्रसाशन एसडीएम आरती और एसडीपीओ सागर कुमार के संयुक्त नेतृत्व मेंअधिकारियों ने पुरे शहर मे मार्च पास किया। इस दौरान  गाइडलाइंस  का उल्लंघन करने वाले को अधिकारियों ने समझाया और चेतावनी भी  दिया गया कि यदि गाइडलाइंस का उल्लंघन किजिएगा तो प्रसाशन सख्ती से निपटेगी। मंगलवार को बाजार में स्थानीय प्रशासन की टीम अलग-अलग दिशा मे मार्च पास किया। इस दौरान प्रशासन के इस फ्लैग मार्च पास से बाजारों में सन्नाटा पसर गया और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले सकते में आ गए। निर्धारित समय सीमा के बाद दुकान बंद रहने के वावजुद दुकानों पर भीड़ देख व बिना मास्क के लोगों व दुकानदारों को देख अधिकारियों ने गाइडलाइंस का पाठ पढ़ाया और नशीहत भी दिये। मार्च पास के पास अधिकारियों ने नगर थाना में बैठक कर गाईडलाइन का पालन कराने को लेकर दिशा निर्देश नगर थानाध्यक्ष को दिया। मौके पर डीसीएलआर रामदुलार राम, कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद, कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार सिंह, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार व सब रजिस्ट्रार संतोष कुमार एवं पुलिस अधिकारी व बल शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।