Breaking News

बिहार के मोतिहारी/घोड़ासहन जाप ने खोला बिहार की स्वास्थ्य विभाग की पोल



विडियो जरुर देखे

जन अधिकार पार्टी (लोक) के प्रदेश सचिव सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह के आवास पर प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने संयुक्त प्रेस वर्ता आयोजित कर ढाका विधानसभा की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है, जाप के प्रदेश सचिव सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा कि  बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था लकवा ग्रसित हो गयी है ,जिसका परिणाम आज ढाका विधानसभा अंतर्गत घोड़ासहन प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र कहि 10 वर्ष तो कही15 वर्षों से बन्द पड़े है ,श्री सिंह ने कहा कि अब कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है लेकिन सरकार इसके लिए ऐसी ही तैयारी की है की हॉस्पिटल बन्द पड़े है ,जाप के प्रदेश सचिव श्री सिंह ने पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश सिंह और प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव को ढाका विधानसभा की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को उजागर करने के लिए बधाई दी है ,

विडियो जरुर देखे

श्री सिंह ने आगे कहा कि बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस महामारी में जनता को यथास्थिति मरने के लिए छोर दी है ,जाप के प्रदेश सचिव सह पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा कि ढाका विधानसभा की जनता ने हमे सड़क पर उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए चुना है जिसको हम हमेशा करते रहेंगे ,उन्होंने कहा कि अभी वक्त राजनीति करने का या लम्बी चौड़ी बाते करने का नही है बल्कि जनता को इस दुख के घड़ी में सहारा बनने का है ,जाप नेता अभिजीत सिंह ने भेलवा, कवैया तथा समनपुर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र का जिक्र करते हुए कहा कि भेलवा में 15 वर्षो से बन्द पड़ी है मीटर चालू है लेकिन किसी डॉक्टर की नियुक्ति नही है जिससे बन्द पड़ी है वही कवैया अवस्थित उप स्वास्थ्य केंद्र जो सत्ताधारी दल जदयू के बड़े नेता के घर से मात्र 20 मीटर की दूरी पर है ,बिहार सरकार के कई नेता और मंत्री वहाँ वोट के लिए आये और राजनीति करके चले गए लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र को खोलवाने में कोई पहल नही की,जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि मंगल पांडेय से स्वास्थ्य व्यवस्था नही सम्भल रहा है 

विडियो जरुर देखे

अगर उनके अंदर थोड़ी भी नैतिकता है तो इस्तीफा दे दे,जाप नेता श्री सिंह ने स्थानीय सांसद और विधानसभा से भी अपील की वो आगे आये और बन्द पड़ी अस्पतालों को खोलवाकर लोगो के सेवा में सुपुर्द करे,वही छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार की स्वास्थ्य विभाग बिल्कुल समाप्त हो चुकी है , आज जिस प्रकार सभी अस्पताल बन्द पड़े है इससे साबित होता है कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंडिलेटर पर है सरकार बिहार की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है ,वही श्री सिंह ने घोड़ासहन पीएचसी में कबाड़ का रूप ले चुकी एम्बुलेंस ,गुरमिया में बन्द पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र और कुण्डवा चैनपुर में बन्द पड़े जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिस प्रकार घोड़ासहन की जनता को इमरजेंसी में कही दूसरे जगह इलाज ले लिए ले जाने में एम्बुलेंस के अभाव में निजी गाड़ी को मनमानी किराया देकर ले जाते है वही सड़े स्थिति में एम्बुलेंस घोड़ासहन पीएचसी परिसर में पड़े रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है

विडियो जरुर देखे

 वही लाखो रुपये से निर्मित गुरमिया उप स्वास्थ्य केंद्र बन्द रहने के कारण जंगल का रूप ले चुकी है तथा कुण्डवा चैनपुर स्थित अस्पताल बन्द होने के साथ साथ जर्जर है कभी भी भवन गिर सकती है और उसके कमरे में बेड और दवा होने के बजाय कबाड़ का समान रखा हुआ है ,छात्र जिलाध्यक्ष श्री सिंह कहा कि कोरोना महामारी में इतनी संख्या में बन्द पड़े अस्पताल बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है क्या इसी तरह कोरोना से जंग जीता जाएगा, श्री सिंह सरकार अविलम्ब इन अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति कर लोगो के सेवा में सुपुर्द करे .प्रेस वर्ता में जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव,जिला सचिव रामचंद्र सिंह, अनिल सिंह ,मिठू कुमार, विकास सिंह, अमन राज, सन्नी शर्मा आदि थे.

विडियो जरुर देखे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।