Breaking News

सारण :- दिघवारा माइक्रो फाइनेंस कंपनी से हुई लूट की घटना में शामिल तीन अपराध कर्मियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 



विडियो जरुर देखे

सारण:- दिघवारा माइक्रो फाइनेंस कंपनी से हुई लूट की घटना का सारण पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है घटना में शामिल तीन अपराध कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लूट की रकम में बचे हुए ₹65000 को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है इस संबंध में एसपी सारण संतोष कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 10 मई को दिघवारा थाना अंतर्गत रेलवे ढाला के समीप पुरानी बस स्टैंड के पास उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी के कैशियर राहुल कुमार को गोली मार अपराध कर्मियों द्वारा 9 लाख 49 हज़ार की राशि को लूट लिया गया था।

विडियो जरुर देखे

 अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन करते हुए कांड के उदभेदन की जिम्मेवारी दी गई। अनुसंधान में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिघवारा थाना के अनंत मिर्जापुर निवासी अपराधकर्मी कृष्णा राम को गिरफ्तार किया गया जिसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने स्वीकारोक्ति बयान में चौकाने वाला खुलासा किया। गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के चपरासी रमेश पासवान द्वारा लूटकांड में लाइनर की भूमिका अदा की गई है।

विडियो जरुर देखे

 चपरासी के लाइन देने पर कृष्णा राम ने दुर्दांत अपराधकर्मी दिघवारा थाना क्षेत्र के मीरपुर भुआल निवासी उमेश महतो और अन्य अपराधकर्मियों के साथ मिलकर बस स्टैंड के समीप कैशियर को गोली मार लूट की घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार अपराधी उमेश पासवान की निशानदेही पर लूट की रकम के अंश 30 हज़ार रुपये , कृष्णा राम की निशानदेही पर 25 हज़ार और बैंक के चपरासी रमेश पासवान के पास से लूटी गई रकम में मिले हिस्से का 10 हज़ार रुपया और वह बैग बरामद किया गया जिसमें लूटी गई रकम रखी हुई थी। घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।

विडियो जरुर देखे

एसआईटी में शामिल सभी सदस्यों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए एसपी सारण ने सबकी प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरष्कृत करने को कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।