मोतिहारी/केसरिया:- पूर्व कृषि एवं कल्याण मंत्री भारत सरकार माननीय स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह जी के द्वारा आहार केंद्र का शुभभारंभ।
केसरिया प्रखंड क्षेत्र के बाबू सूर्य सिंह के मकान में पिताम्बर चौक के समीप भारत सरकार के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री,माननीय सांसद राधामोहन सिंह जी के सौजन्य से मोदी आहार केन्द्र का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने इस केन्द्र का शुभारंभ किया।उन्होंने बताया कि हमारे नेता श्री राधामोहन सिंह जी के सौजन्य से मोतिहारी में 3 स्थल पर अरेराज,चकिया, पीपराकोठी में भाजपा पार्टी द्वारा मोदी आहार केन्द्र चलाया जा रहा है। जहाँ बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।केसरिया में भी कोई राहगीर तथा स्थानीय गरीब लोग भूखा न रहे इसलिए सांसद महोदय ने यहाँ भी मोदी आहार केन्द्र आज से शुरू कराया है।क्योंकि लॉकडाउन के कारण तमाम होटलें बन्द हैं ऐसे में इन सभी केंद्रों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्त्ता लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। और सेवा ही संगठन को चरितार्थ कर रहे हैं।इस मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह,जिला मंत्री आनन्द सिंह,केसरिया विधानसभा विस्तारक सुमित कुमार सिंह,केसरिया मण्डल के अध्यक्ष शम्भु महतो,विजय जयसवाल, परमेश्वर सर्राफ़,मनोज पासवान,अविनाश सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।