Breaking News

मोतिहारी के युवा समाजसेवी संजय जायसवाल ने प्रीति की शादी वास्ते दिया कपङे और नकद राशि

 






मोतिहारी।.  सोमवार की सुबह शहर के अमर छतौनी पंचायत के बड़ा टोला निवासी मनोज दास के घर पहुंचे। उनकी बेटी प्रीति कुमारी शादी हैं। बताते है कि मनोज की परेशानी के बारे में वही के कुछ युवा साथियों ने उन्हें सूचना दी। इसके बाद मदद को पहुंच गए। कहा हाल हीं में मैं और मेरी पत्नी कोरोना संक्रमण से ठीक हुआ हुं। महामारी को ले उत्पन्न परिस्थिति में बेटी-बहन की शादी में सहयोग कर मैं स्वयं को गौरवांवित महसुस कर रहा हुं। श्री जायसवाल ने प्रीति की शादी के लिए कपड़े व नकद 11 हजार की मदद कर समाज को आइना दिखाने का काम किया है। साथ ही समाज के संपन्न लोगों को अपने आसपास के जरूरतमंदों की बेटी-बहनों की शादी में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से उबरने के बाद वे अबतक आधा दर्जन से अधिक बेटियों की शादी में सहभागी बन चुके है जो आगे भी जारी रहेगी। कहा कि मेरे कुछ मित्र भी समाजसेवा में जुटे है। कोई जरूरतमंदों को भोजन करा रहा है तो कोई सड़क पर डियूटी पर तैनात जवानों को पानी व नाश्ता पहुंचा रहा है। इसलिए मैने एक अलग राह चुनी बेटी-बहनों की शादी में सहभागी बनने की। मौके पर राजकुमार सिंह, राजू यादव, साहेब कुमार, गोलू कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।