Breaking News

रक्सौल :- 30 बेड वाले कोविड- केयर सेंटर पर बिना रेगुलेटर वाला मात्र चार ऑक्सीजन सिलेंडर : - रमेश सिंह

 



यूनानी ,आर्युवेदिक,होमियोपैथिक , चिकित्सकों के हवाले हजारीमल उच्च विद्यालय कोविड केयर सेंटर




रक्सौल ।.जँहा एक तरफ वैश्विक महामारी कोरोना के कोहराम ने देश दुनिया में मानव विरादरी के अस्तित्व को तबाह कर के रख दिया है। वही दूसरे तरफ भारत नेपाल सीमा पर स्थित हजारीमल उच्च विद्यालय कोविड केयर सेंटर के अवमानवीय कारनामें मानवता को शर्मसार कर के  रख दिया है। उक्त कोविड केयर सेंटर का सूरतें - ए - हाल यह है कि स्थानीय माननीय सांसद और माननीय विधायक ने एक साथ 30              कोरोनाग्रस्त मरीजो को निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर जमकर वाहवाही लूटी गई थी। लेकिन वहाँ इलाज के नाम पर मौत का सौदा हो रहा है। जहाँ एक ओर रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में चार - चार एम0बी0बी0एस0 चिकित्सक पड़े हुए है। वही दूसरी ओर यूनानी ,आर्युवेदिक,होमियोपैथिक , चिकित्सकों के हवाले उक्त केंद्र को छोड़ना निश्चित रूप से प्रश्नवाचक बनता है क्योंकि कोरोना गाइड लाइन के अनुसार केवल एलोपैथिक पद्धति से ही कोरोना संक्रमितों का इलाज करना है। 30 बेड वाले इस केयर सेंटर पर बिना रेगुलेटर वाला मात्र चार ऑक्सीजन सिलेंडर का होना और अनुभवहीन चिकित्सको से इलाज कराने का प्रतिफल है कि रक्सौल रेलकर्मी रिंकू कुमार झा,आदापुर निवासी प्रयाग पड़ित की पत्नी असमय काल के गाल में समा गये। उक्त बातें "राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ट" के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि इस आदमखोर कोविड सेंटर के बदइंतजामी की जानकारी माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी को दिया गया है और उनके निर्देशानुसार रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में वर्षो से जमे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार सिंह के गैर जिम्मेराना कार्य की जांच कर कारवाई हेतु स्वास्थ्य सचिव बिहार सरकार और मानवाधिकार आयोग बिहार से किया जा चुका है। साथ ही जिला प्रशासन से मांग किया जाता है कि अविलम्ब इस गैरजिम्मेदाराना कार्य की जांच कर करवाई किया जाए अन्यथा की स्थिति में वैधानिक ढंग से कोरोना गाइडलाइन के अनुसार संघर्ष किया जाएगा और 5 जून 2021 को सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर जिला मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।