Breaking News

मोतिहारी :- आदापुर प्रखंड में SSB 71वी बटालियन के द्वारा विभिन्न स्थानों पर नए पोस्ट की स्थापना की गई|

 




मोतिहारी/आदापुर । .प्रखंड में एसएसबी के सहायक कमांडेंट आंसर श्रीवास्तव के अंसल श्रीवास्तव की देखरेख में नए निगरानी पोस्टो की स्थापना की गई जिससे भारत नेपाल सीमा जिससेपर असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने में SSB को मदद मिलेगी|

 आदापुर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर एसएसबी के द्वारा नए पोस्टों की स्थापना की गई| भारत नेपाल सीमा पूरी तरह से खुली हुई है जिसकी निगरानी की जिम्मेदारी एसएसबी के ऊपर है इसी क्रम में एसएस बी के 71वी बटालियन के कोरैया पोस्ट के सहायक कमांडेंट अंसल श्रीवास्तव के द्वारा विभिन्न जगहों पर नए पोस्टों की स्थापना करवाई गई जिससे भारत नेपाल सीमा पर असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने में  SSB को सहायता मिलेगी| साथ ही आदापुर प्रखंड के चंद्रमन् ग्राम में ssb के सहायक कमांडेंट अंसल श्रीवास्तव की देखरेख में नए पोस्ट की स्थापना होने पर ग्रामीणों  स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सहायक कमांडेंट द्वारा युवाओं को शिक्षा के प्रति रोजगार कैसे प्राप्त करें इसके साथ में आज के युवा जो गलत रास्ता अपना रहे हैं उससे उनके भविष्य पर बहुत गहरा असर पड़ रहा है इसलिए युवाओं को शिक्षा के प्रति और सही काम के प्रति जागरूक बनाना बहुत जरूरी है| इसके लिए ग्रामीणों की जो मदद करोगी वह ssb के द्वारा की जाएगी| ग्रामीण स्तरीय मीटिंग में ग्रामीणों के द्वारा अपनी बहुत सारी समस्याएं सहायक कमांडेंट के सामने रखी गई जिसको सुनने के बाद सहायक कमांडेंट के द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया और ssb तथा ग्रामीणों के बीच आपसी संबंध मजबूत करने पर जोर दिया गया| सहायक कमांडेंट के द्वारा मीटिंग में बच्चों को बिस्किट तथा लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया | भारत नेपाल सीमा पर तस्करी  रोकने को लेकर सहायक कमांडेंट के  की देखरेख में कड़ी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में भारत नेपाल सीमा पर निगरानी को और मजबूत करने के लिए विभिन्न पोस्टों की स्थापना की गई|

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।