Breaking News

मौसम अलर्ट : दिल्ली में भी ताउते का असर, बादल और बारिश से बदला मौसम, चिपचिपी गर्मी से मिली राहत

 


विडियो भी जरुर देखे



गुजरात में लैंडफॉल करने के बाद कमजोर पड़कर आगे बढ़ रहे समुद्री तूफान ताउते का असर राजधानी दिल्ली में देखने को मिला। मंगलवार को दिन भर छाए रहे बादल और हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार तड़के सुबह भी दिल्ली में बारिश हुई। इसके चलते लोगों के चिपचिपी गर्मी से राहत मिली है। 

विडियो भी जरुर देखे

मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी में बुधवार का दिन भीगा-भीगा रहेगा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बरसात होने की संभावना है। जबकि, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चलने की संभावना है। मौसम की यह गतिविधि गुरुवार को भी जारी रहेगी।

विडियो भी जरुर देखे

इससे पहले, मंगलवार सुबह से ही दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्के और घने बादल छाए रहे। दिन के ज्यादातर समय में बादलों की मौजूदगी बनी रही। जबकि, कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में 0.1 और आयानगर में 0.2 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है। जबकि, पालम और लोधी रोड मौसम केन्द्र ने भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की है। इसके चलते दिल्ली के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है।

वेस्ट यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

विडियो भी जरुर देखे

समुद्री तूफान ताउते का असर यूपी में भी देखने को मिलेगा। आज मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और सहारनपुर सहित विभिन्न यूपी पश्चिमी जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंधी चलेगी।

विडियो भी जरुर देखे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।