Breaking News

छपरा :- नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक गैंगरेप, शौच के लिए निकली बच्ची को चार लड़कों ने बनाया हवस का शिकार

 



छपरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में एक 15 साल के नाबालिग बच्ची के साथ उसी गांव के कुछ लोगों ने सामूहिक गैंगरेप किया। यह घटना गुरुवार की देर रात की बताई जाती है। पीड़ित बच्ची घर से शौच के लिए निकली थी, तभी गांव के ही चार लड़कों ने उसे अकेले पाकर घर के बगल में एक सुनसान घर में ले जाकर गलत काम किया।

बच्ची जब घर पहुंची तो उसने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। इसके बाद परिवार वालों ने शुक्रवार को घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। घटना की सूचना मिलते हैं थाने के सब इंस्पेक्टर रामचंद्र तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इस मामले की तफ्तीश में जुट गये। 

वहीं मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर दयानंद सिंह ने महिला सिपाही के साथ पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। महिला डॉक्टर ने नाबालिक बच्ची का मेडिकल जांच किया। बच्ची के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।

महिला सिपाही व पदाधिकारी की देखरेख में शनिवार को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा। कांड के अनुसंधानकर्ता रामचंद्र तिवारी इस मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं। उधर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। 

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही खैरा थाना क्षेत्र में भी एक किशोरी के साथ कुछ लोगों ने रेप कर उसका वीडियो वायरल किया था उसके बाद से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।