दरियापुर :- मुशहरी गांव में एक रात में तीन घरो में हुई चोरी।
अमित कुमार/दरियापुर
थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव में बीती रात एक ही गांव के तीन घरो से लाखो के आभूषणों सहित लाखों रुपए का सामान व हजारो रुपए नगद चुरा ले गए चोर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनन्जय सिंह व उनके परिवार के सभी लोग खाना खाकर 11 बजे सोने चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे से शौचालय के छत के सहारे घर के छत पर आकर सीढ़ी से घर मे नीचे उतर गया उसके बाद जिस घर मे परिवार के अन्य लोग सोया था वह सभी घर का कुंडी बाहर से लगा दिया। उसके बाद जिस घर मे दो बच्चे सोये थे उस पलग के डोर से अलमीरा व ट्रंक का चाभी लेकर उसमे रखा ट्रंक व अलमीरा खोला और उसमें रखे गहना निकाल लिया फिर पास में रखे दो अटैची को घर के पीछे शौचालय के टंकी पर रखकर ताला तोड़के उसमे रखे सोने का आभूषण में गले का हार, हाथ के कंगन, मांगटीका, झुमका, कान का बाली, सोने की चैन, अंगूठी जिसका किम्मत 5 लाख रुपये का था साथ ही 25 हजार रुपये नगद व नोकिया का मोबाइल ले गया। मामले की जानकारी 2:30 में लगी जब मेरे पिता शोभन सिंह सौच करने गए और बिखरे समान को देखे तो हल्ला किए उसी समय एक चोर बाउंड्री लांघकर कर भाग गया। वही बगल के चुन्नु शर्मा के घर पर भी चोरो ने पीछे से घर मे प्रवेश करके एक बक्सा निकाल लिया उसके बाद चोरो ने उसे कुछ दूरी पर खेत मे ले जाकर उसका ताला तोड़कर उसमे रखा 5 हजार नगद, सोने के कान के झुमका, चांदी का पायल जो 15 हजार का था उसके साथ फुलहा बर्तन भी ले गए चोर, वही उसी गांव के सुरेन्द्र सिंह के घर भी चोर घुसा पेटी का ताला तोड़कर उसमे रखा सारी कपड़ा निकालकर रुपये व आभूषण नही मिलने पर चोरो ने समान को वही छोर चला गया। इस संबंध में धनन्जय सिंह ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एक लिखित आवेदन दिया है।इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुच कर घटना की मुआयना किया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।