Breaking News

मोतिहारी:- सफाईकर्मियों के बीच किया गया सामग्री वितरण का कार्यक्रम

 




सामग्री वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदी बाजार संघ के सचिव रामभजन व उनकी टीम द्वारा किया गया


मोतिहारी। हिंदी बाजार व्यवसायिक संघ द्वारा बाजार के नगर निगम सफाई कर्मियों के बीच किया गया सामग्री का वितरण! कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संघ के सचिव राम भजन ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी के बीच सफाई कर्मी साफ -सफाई कर लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं इन सभी लोगों के मेहनत से कोरोना तेजी से पांव नहीं पसार रहा है, वही हिंदी बाजार व्यवसायिक संघ के उपाध्यक्ष वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरीश कुमार ने बताया कि अपनी जान की परवाह किए बगैर नगर निगम सफाई कर्मचारी बाजार के लोगों का निरंतर सेवा कर रहे हैं ऐसे योद्धाओं के बीच रबड़ का गलब्स ,खादी के कपड़े का मास्क , सैनिटाइजर ,सिटी का वितरण कर  हिंदी बाजार व्यवसायिक संघ द्वारा इनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया गया है वही सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए स्वर्ण व्यवसायी  आनंद कुमार ज्वेलर्स ने आंवला, गिलोय और तुलसी का रस पिलाकर उसके फायदे को बताया मौके पर जितेंद्र कुमार ,सुभाष टिवडे़वाल, विक्की कुमार, अंकित कुमार, गुंजन कुमार ,गोलू कुमार, आदित्य कुमार, अजय जैन उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।