Breaking News

कटिहार में दर्दनाक हादसा, नदी में भतीजे को डूबते देख बचाने के लिए कूदे चाचा, दोनों की मौत

 


बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के मधेली पंचायत के हासिमपुर इमली टोला के निकट शनिवार को बरंडी नदी में डूबने से चाचा और भतीजा की मौत हो गई। मृतकों मे हसमतुल्लाह और उसके चाचा अब्दुल रकीब शामिल हैं।

हसमतुल्लाह बरंडी नदी में नहाने के लिए गया था। इस बीच वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। गांव वालों ने जैसे ही इसकी सूचना घर वालों को दी अब्दुल रकीब अपने भतीजा हसमतुल्लाह नदी के पास पहुंच और छलांग लगा दी लेकिन न तो वह भतीजा को बचा सका और न ही अपने आपको ही। देखते ही देखते गांव वालों के सामने ही चाचा-भतीजा दोनों नदी में डूबकर लापता हो गया। 

स्थानीय ग्रामीणों, परिजनों व गोताखोरों की मदद से दो घंटे की खोजबीन के बाद दोनों का शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर सीओ गुलाम शाहिद, राजस्व अधिकारी आरिफ हुसैन, सब इंस्पेक्टर शिव प्रसन्न सिंह, रोहित पासवान दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी करने लगे। लेकिन परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 

मो. मुश्ताक ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए लोगों को समझाया बुझाया  लेकिन परिजन  तैयार नहीं हुए। इसके बाद परिजन से आवदेन लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।