Breaking News

जब अचानक आरा एसपी के सरकारी आवास पर पहुंचे गवर्नर फागु सिंह चौहान, जानें पूरा मामला

 


विडियो भी जरुर देखे

बिहार में शायद ही कभी ऐसा मौका आया हो जब राज्य के राज्यपाल अचानक किसी एसपी के सरकारी आवास पर पहुंचे हों। शनिवार को ऐसा तब हुआ जब राज्यपाल फागू सिंह चौहान आरा के तेजतर्रार एसपी राकेश दूबे के आरा स्थित सरकारी आवास पर पहुंच गए। एसपी पने आवास पर राज्यपाल को देखकर काफी खुश दिखे।

विडियो भी जरुर देखे

दरअसल, राज्यपाल अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान वे भोजपुर में स्थित एसपी आवास पहुंच गए। उन्होंने एसपी से मुलाकात की। इस अवसर पर एसपी राकेश कुमार दूबे ने उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा भी मौजूद थे। 

विडियो भी जरुर देखे

वहीं एसपी आवास पर करीब घंटे भर ठहरने के बाद राज्यपाल पटना के लिए निकल गए। इधर, राज्यपाल के आगमन को लेकर आरा सहित पूरे जिले की सुरक्षा सख्त कर दी गई थी। पूरे रास्ते में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। बता दें एसपी राकेश कुमार दूबे पूर्व में राज्यपाल के एडीसी थे। 

विडियो भी जरुर देखे

बताया जाता है कि उनके राज्यपाल से मधुर संबंध रहे हैं। अन्य इसी कारण यूपी से पटना लौटने के दौरान राज्यपाल उनसे मिलने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि एडीसी रहने के दौरान एसपी राकेश कुमार दूबे का बिहार के कई अन्य राज्यपाल से भी काफी बेहतर संबंध रहे हैं।

विडियो भी जरुर देखे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।